फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: बैजलपुर में धूमधाम से मनाई गई होली

गांव बैजलपुर में होली फाग पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। गांव के सरपंच हेमंत बैजलपुरिया के नेतृत्व में मेन चौक में आयोजन किया गया । जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। इस अवसर पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और फाग गीतों के साथ माहौल को भक्तिमय और रंगीन बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं और बुजुर्गों ने भी जमकर उत्सव का आनंद लिया। गौरतलब है कि गांव बैजलपुर में पिछले 22 वर्षों से लगातार होली फाग पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चार दिनों तक चलता है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गांव की एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करता यह पर्व हर वर्ष क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से जहां पुरानी परंपराएं जीवित रहती हैं, वहीं नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम पंचायत और गांववासियों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें