प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में सोमवार को शिविर लगाया गया। शिविर में 110 गर्भवती ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इस दौरान गर्भवती के ब्लड और यूरिन सैंपल लिए गए। कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने वाली गर्भवती का महिला रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य जांचा। शिविर में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा गर्भवती को पौष्टिक खानपान के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें बताया गया कि आयरन की दवा का लगातार सेवन करते रहे और समय-समय पर जांच जरूर करवाएं। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.बुधराम ने बताया कि विभाग की तरफ से हर माह की 9, 10 और 23 तारीख को कैंप लगाया जाता है। इस कैंप में गर्भवती का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। कैंप का मकसद हाई रिस्क प्रेगेंसी की पहचान करना है।