फतेहाबाद में कम लिंगानुपात वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूकता अभियान चलाएंगी। विभाग ने 700 कम लिंगानुपात वाले 9 गांवों का चयन किया है। इन गांवों का लिंगानुपात वर्ष 2019 से मार्च 2025 तक कम रहा है। इन गांवों में सरवपुर, कानीखेड़ी, बिढई खेड़ा, पूर्ण माजरा, करंडी, नूरपुर ढाणी, लधुवास, सारना, डिग्गी ढाणी शामिल है। इन गांवों में जागरूकता अभियान को लेकर पीएचसी स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों की डयूटी लगाई है। ये अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत जागरूक करेंगे। इसके अलावा गांवों में जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। इन गांवों पर विशेष निगरानी भी रखी जाएगी। जागरूकता को लेकर नियुक्त की गई टीमें कम लिंगानुपात वाले गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए नोडल अधिकारी पीएनडीटी के नेतृत्व में चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर की डयूटी लगाई गई है।