सेवा भारती संस्था द्वारा आर्य समाज मंदिर स्थित स्वामी दयानंद चिकित्सालय में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । अध्यक्ष सतप्रकाश, प्रेस सचिव सुभाष जैन व डॉ. शिव सचदेवा ने बताया कि चिकित्सा शिविर सेवा भारती के जिला सहसचिव तरसेम के सहयोग से उनकी पत्नी प्रेमलता कांसल की 24वीं पुण्यतिथि पर लगाया जा रहा है। शिविर में हिसार से डॉक्टरो की टीम फेफड़ों की जांच स्पायरोमीटर की सहायता से की जा रही तथा यूरिक एसिड टेस्ट व शुगर टेस्ट भी फ्री हो रहे है। जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवा दी जा रही है। शिविर में सुबह दस शुरू किया है जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। सचदेवा ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ही अपनी जीवन शैली में बदलाव करना चाहिए ताकि बीमारियों को आने से रोका जा सके। हमें नियमित व्यायाम करना चाहिए, ज्यादा तले हुए भोजन, बाहर की खाद्य सामग्री का सेवन नहीं करना चाहिए।