फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली बोले- बिहार की जीत का श्रेय नेताओं की दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं को जाता है

बिहार में एनडीए की जीत की खुशी में पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, भाजपा जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य पहुंचे। लड्डू बांटकर और नाच गाकर अपनी जीत का इजहार किया गया। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत ने साबित कर दिया है कि बिहार की जनता देश को फिर से विश्वगुरु और विकसित भारत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप पर बबली ने कहा कि अब जो बिहार में बंपर वोट मिले है इसे तो विपक्षी डकैती करार देंगे जबकि यह बिहार की जनता का प्यार एनडीए को मिला है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, उनकी जमीन खोखली हो चुकी है इसलिए मनगढ़ंत बयानबाजी कर रहे है। बबली ने कहा कि बिहार की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं ओर नेताओं की दूरदर्शी सोच को जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें