पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा टोहाना के अंतिम गांव नन्हेड़ी से होकर रतिया विधानसभा में प्रवेश कर गई। टोहाना विधानसभा में यात्रा के अपने अंतिम कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजेंद्र सिंह गांव समैन में राज्यसभा चुनाव में वोट रद्द होने पर बिना नाम लिए जो परमवीर सिंह पर तंज कसा था उसका डैमेज कंट्रोल करते नजर आए। टोहाना विधायक के वोट रद्द होने पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पांच विधायकों की वोट तो खरीद ली और चार की वोट रद्द करवा दी जिसमें तीन की तो रद्द होना मान सकते हैं लेकिन परमवीर सिंह की वोट को सही तरीके से फोल्ड न करने के कारण रद्द करना बताया गया है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी को यह नहीं पता था कि उनके विधायक की वोट भी रद्द हो जाएगी।