फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली का ड्रीम प्रोजेक्ट, पंचायत घर कार्यालय निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा

नवीन दलाल Updated Tue, 28 Oct 2025 03:53 PM IST

पूर्व में हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री रहे देवेंद्र बबली का ड्रीम प्रोजेक्ट पंचायत घर का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा जिसके चलते अब ठेकेदार ने विभाग को पत्र लिखकर एक साल की एक्सटेंशन देने का समय मांगा है। पंचायत विभाग के अधिकारियों ने आगामी कार्यवाही करते हुए पत्र को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। उक्त कार्य को ठेकेदार द्वारा दिसंबर 2025 में पूरा किया जाना था लेकिन पेड़ बचाओ आंदोलन, ठेकेदार द्वारा चार महीने काम बंद करने सहित अनेक रुकावटों के कारण करीबन 7 महीने कार्य प्रभावित होना भी बताया गया है। पंचायत विभाग के एसडीओ करमचंद ने बताया कि समाजिक संस्था द्वारा पेड़ बचाओ आंदोलन चलाया, अब निजी कारणों के चलते कुछ महीने के लिए ठेकेदार द्वारा कार्य रोक दिया था। ठेकेदार द्वारा उक्त कार्य को दिसंबर 2025 में पूरा किया जाना था लेकिन वो पूरा नहीं पाएगा जिसके चकते अब ठेकेदार ने एक साल का समय बढ़ाने के लिए लिखा है। विभाग ने पत्र को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें