फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

टोहाना के भुना रोड स्थित सोनू मोबाइल की दुकान पर देर रात्रि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया लेकिन जब तक समान जल चुका था। दुकानदार संदीप ने बताया करीबन 6 साल से उसने भुना रोड पर मोबाइल की दुकान की हुई थी। रात्रि करीबन तीन बजे चौकीदार ने दुकान से धुंआ निकलने की सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो आग की लपटे उठ रही थी। उसने बताया कि दमकल विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार के अनुसार उसकी दुकान में लगा एयर कंडीशन, एल ई डी, नए मोबाइल, रिपेयर के लिए आए ग्राहकों के फोन व फ़ोल्डर व दुकान का फर्नीचर जलकर नष्ट हुआ है। उसने बताया कि करीबन 11 लाख का रुपए का नुकसान हुआ है, वह सरकार से मदद की मांग करता है ताकि उसके नुकसान की भरपाई हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें