रविदास चौक पर स्थित एक मिठाई की दुकान में मंगलवार को गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन दुकान को कुछ नुकसान जरूर पहुंचा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुकान के अंदर रखे गैस सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव हुआ, जिससे आग भड़क गई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।