शहर के मुख्य जलघर में पुरानी पाइप लाइन लीकेज होने से शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार मौके पर पहुंचकर समस्या का हल करवाने में जुट हुए है ताकि जल्द पानी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। विकास कुमार ने बताया कि करीबन पचास साल पुरानी पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पाइप टूट गई थी जिसे ठीक करवाया जा रहा है, दोपहर बाद इसे ठीक कर लिया जाएगा।