फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद नगर परिषद प्रधान ने आखिरकार बुलाई हाउस की बैठक, 35 करोड़ के प्रस्तावों को लेकर हंगामे के आसार

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में आखिरकार प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने हाउस की बैठक बुला ली है। ये बैठक करीब 10 माह बाद 6 नवंबर को दोपहर दो बजे होगी।  बैठक को लेकर पार्षद लंबे समय से मांग कर रहे थे। ऐसे में हाउस की होने वाली बैठक में हंगामे के आसार हैं। 35 करोड़ के प्रस्तावों की चर्चा के दौरान हंगामा हो सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले नगर परिषद द्वारा करीब 100 कामों की सूची तैयारी की गई थी लेकिन प्रधान व उपप्रधान में 9 कामों की सहमति न बनने के कारण कोई भी प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया था। बैठक में प्रत्येक वार्ड में 10-10 लाख से मरम्मत कार्य और दो-दो गलियों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखे जा सकते हैं। प्रधान ने ये भी स्पष्ट किया है कि बैठक में शहर के सुंदरीकरण और चौक के निर्माण को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें