फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad : शहीद चौक की बदहाली पर किसान आक्रोशित, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन: 15 अगस्त तक काम न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना। शहर के शहीद चौक की बदहाल स्थिति और शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी के बंद पड़े होने के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को एसडीएम आकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने 15 दिन में काम शुरू कर 15 अगस्त तक पूरा न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान नेता व पूर्व ग्राम सचिव बलवान सिंह ने कहा कि चौक का नामकरण पहले ही शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के नाम पर होना चाहिए था। यहां हो रही बेअदबी को सहन नहीं किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा टोहाना ने इसे प्रायोरिटी बेस पर एजेंडे में रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2011 में शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू और मौजूदा कांग्रेस विधायक एवं तत्कालीन कृषि मंत्री परमवीर सिंह की मौजूदगी में शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ था। आज वहां न कोई किताब है, न संचालन। ज्ञापन के बाद किसान नेताओं ने बताया कि एसडीएम आकाश शर्मा ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर चौक का काम शुरू करवा दिया जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता दीपक से बात हो चुकी है, ड्राइंग फाइनल कर 1-2 दिन में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। लक्ष्य 15 अगस्त से पहले काम पूरा करने का है। लाइब्रेरी के मुद्दे पर भी संज्ञान लेने की बात कही गई है। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि दोनों मुद्दे संयुक्त किसान मोर्चा के एजेंडे में हैं और इन्हें हर हाल में पूरा करवाया जाएगा। यह क्रांतिकारियों के सम्मान का सवाल है। इसके लिए कितना भी लंबा आंदोलन करना पड़े, पीछे नहीं हटेंगे। मनजीत सिंह ने कहा कि एसडीएम ने नक्शा दिखाने के लिए बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा को बुलाया है। इस दौरान किसान नेताओं ने एसडीएम कार्यालय में लिखित मांग पत्र सौंपा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें