सीआईए स्टाफ फतेहाबाद ने 31 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बडोपल क्षेत्र में अपराध रोकथाम के उद्देश्य से गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संजय कुमार निवासी खेत ढाणी, बडोपल भारी मात्रा में चूरा पोस्त तस्करी करता है और उसने यह मादक पदार्थ अपने खेत में बनी ढाणी में छिपा रखा है। पुलिस टीम ने संजय कुमार की ढाणी में रेड की। तलाशी के दौरान उसके घर के बाहर बनी पशु बांधने की जगह पर रखी ईंटों के बीच छिपाकर रखे गए 31 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त को बरामद हुआ।आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।