फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती की हुई जांच, गुड़-छोले की दी गई डाइट

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती की जांच की गई। अस्पताल में लगाए गए कैंप में 105 गर्भवती ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इस दौरान गर्भवती को गुड़ व छोले की डाइट भी दी गई। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.वर्षा ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेना चाहिए और खून की कमी नहीं होने देनी चाहिए। अगर खून की कमी होगी तो शिशु का विकास भी रूक जाएगा। एसएमओ डॉ.बुधराम ने कहा कि योजना के तहत अस्पताल में हर माह की 9, 10 और 23 तारीख को कैंप लगाया जाता है। इसके पीछे कारण ये है कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान की जा सके। जिले में नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल और सीएचसी में ये कैंप लगाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें