फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पांच हजार का इनामी आरोपी दो अवैध पिस्तौल व तीन कारतूस सहित गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले

सीआईए ने पांच हजार के इनामी आरोपी संदीप कुमार निवासी गांव सिधानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर व 12 बोर के दो अवैध पिस्तौल तथा तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके खिलाफ हरियाणा व पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित मामले भी शामिल हैं। आरोपी पर 5 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सदर रतिया में शस्त्र अधिनियम के तहत नया मामला दर्ज किया है। डीएसपी क्राइम राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 29 अक्तूबर को सीआईए रतिया की टीम गांव चिम्मो से घासवा रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव चिम्मो के स्कूल ढाणी मोड़ के पास एक युवक ने भागने का प्रयास किया। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी तलाशी ली तो उसमें से .32 बोर का एक अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अतिरिक्त थैले से 12 बोर का एक अन्य अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अवैध पिस्तौल व तीनों जिंदा कारतूसों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ हरियाणा व पंजाब में पहले से दर्ज हैं आठ आपराधिक मामले डीएसपी क्राइम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर उसके खिलाफ कई अभियोग दर्ज पाए गए हैं। आरोपी के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब में भी आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हैं। इस प्रकार आरोपी के खिलाफ वर्तमान गिरफ्तारी से पहले कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें