फतेहाबाद के लाजपत नगर में मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। लाजपत नगर में समाधा वाली गली की घटना है। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। युवक कार पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। कार के मालिक मुकेश कुमार का कहना है कि उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। रात को युवक बाइक पर आए और शीशा तोड़कर चले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी जा रही है।