फतेहाबाद के शिवालय मार्केट स्थित इफको खाद केंद्र पर खाद आने की सूचना पाकर काफी संख्या में किसान एकत्रित हो गए। किसानों की भीड़ बढ़ने के कारण खरीद केंद्र के कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों की लाइन लगवाई और टोकन नंबर लगवाए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही किसानों को खाद के लिए टोकन देने का काम किया गया। केंद्र कर्मचारियाें के अनुसार अब तक 300 किसानों के नंबर लग चुके। प्रत्येक किसान को पांच-पांच बैग डीएपी के दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इफको खास केंद्र पर 2000 बैग पहुंचे हैं।