फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी जांचने के लिए लगाए गए 6 काउंटर, लगी भीड़

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत वीरवार को जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाए गए। शिविर में निदेशक के निर्देश पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को जांचने के लिए 6 काउंटर लगाए गए। इन काउंटर पर गर्भवती का चेकअप किया गया और दवाई दी गई। एनएचएम निदेशक डॉ.विरेंद्र यादव ने गर्भवती में उच्च जोखिम की पहचान को लेकर अलग-अलग काउंटर लगाने के निर्देश दिए थे। विभाग की तरफ से शुक्रवार को भी गर्भवती की जांच होगी। हालांकि अभी तक पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया गया है कि कितनी गर्भवती की जांच हुई है। विभाग की तरफ से जिले के नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, सीएचसी भूना, भट्टू, जाखल, भूथनकलां, बड़ोपल में कैंप लगाए जा रहे थे लेकिन हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। पिछले दिनों निदेशक डॉ.विरेंद्र यादव ने निरीक्षण किया तो गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें