फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में एयरटेल एक्सचेंज में पिस्तौल की नोक पर डकैती, करोड़ों के उपकरण चोरी

फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एयरटेल एक्सचेंज में बीती रात डकैती की एक बड़ी वारदात सामने आई है। आधी रात को गाड़ी में आए तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर एक्सचेंज में मौजूद तकनीशियन को बंधक बना लिया और वहां से करोड़ों रुपये के उपकरण चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से फतेहाबाद, रतिया, और टोहाना क्षेत्रों में एयरटेल के वाई-फाई नेटवर्क बाधित हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी इंजीनियर संजीव के अनुसार, तकनीशियन सतीश रात में ड्यूटी पर था, जब करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली चली गई। वह जनरेटर चालू करने के लिए उठा, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उतरे और साथ लगे स्कूल की इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख बदल कर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। एक ने सतीश पर पिस्तौल तान दी, फिर उसके मुंह पर टेप लगाकर हाथ-पैर बांध दिए और दोनों फोन छीन लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें