फतेहाबाद में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों का सम्मेलन फतेहाबाद के निजी होटल में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन के बाद बजरंग गर्ग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को वार्षिक मेला लगेगा, जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे।