शहर के हिसार चंडीगढ़ रोड नेशनल हाईवे 148 बी पर संयुक्त किसान मोर्चा के व आह्वान पर किसान संगठनों द्वारा रोड जाम करके केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान हरियाणा में फसल खरीद के नियमों को लेकर किसानों द्वारा रोष जताया गया। किसान संगठनों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गेहूं खरीद को लेकर जो नियम बनाए गए है उनको जल्द से जल्द वापस लिया जाए नहीं तो यह प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। वहीं, प्रशासन द्वारा रोड जाम को देखते हुए कई जगहों से रास्तों को डाइवर्ट कर दिया गया है ताकि लोगों को कोई परेशानी ना आए, जाम की सूचना पर डीएसपी जय भगवान, शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग मौके पर पहुंचे।