फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में तालाबंदी दौरान ईओ का बाहर निकलने से इंकार, कर्मचारियों ने किया हंगामा

नगर परिषद की सफाई कर्मचारियों ने आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नगर परिषद कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। जो कर्मचारी नगर परिषद के अंदर काम कर रहे थे उन्हें बाहर निकाल दिया। इस दौरान नगर परिषद के ईओ सुरेश चौहान ने बाहर निकलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वह अपने कार्यालय में अपनी ड्यूटी करेंगे। जिस पर सभी सफाई कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने ईओ का घेराव कर दिया और कार्यालय के अंदर ही धरना और नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों का रोष बढ़ते देखकर आखिरकर ईओ को भी कार्यालय से बाहर निकलना पड़ा। गौरतलब है कि आज सफाई कर्मचारियों के द्वारा पूरे प्रदेश में नगर परिषद कार्यालय पर तालाबंदी करने का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें