फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ईएनटी ओपीडी हुई अस्पताल के अंदर शिफ्ट, नई एक्सरे सुविधा भी जल्द होगी शुरू

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 02:36 PM IST

नागरिक अस्पताल में करीब दो माह ईएनटी की ओपीडी अपनी पुरानी जगह पर शुरू हो गई है। अस्पताल में सौंदर्यीकरण कार्य के चलते ओपीडी को बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में शुरू किया गया था। हालांकि अभी आपातकाल समेत 10 विशेषज्ञों की ओपीडी दूसरे ब्लॉक में ही चल रही है। इसके चलते डॉक्टरों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल के नई 500 एमए की एक्सरे मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवीनीकरण उद्घाटन के बाद काम धीमा होने को लेकर लोक निर्माण विभाग और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मंगलवार को समीक्षा करेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी कक्षों का काम बीच में अटकने के कारण शिफ्ट नहीं कर पा रहे है। इसके अलावा आपातकाल विभाग भी करीब 15 दिन से ब्लड बैंक में चल रहा है। ऐसे में व्यवस्था बिगड़ी हुई है। अस्पताल की हड्डी रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, मनोचकित्सक, डेंटल सर्जन, एनसीडी क्लीनिक, टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी दूसरे ब्लॉक में चल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें