फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में बाजारों से हटाया अतिक्रमण, एसडीएम ने खुद संभाली कमान; दुकानदारों को सख्त चेतावनी

शहर के बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण और इसके कारण लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन सख्त नजर आया। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका सचिव शुभम कुमार और पुलिस की भारी टीम मौजूद रही। एसडीएम के अचानक फील्ड में उतरने से दुकानदारों में खलबली मच गई। टीम ने शहर के मुख्य मार्गों बुढलाडा रोड, फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड, मुख्य बाजार क्षेत्र पर कार्रवाई की प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान दुकानों के अंदर करना शुरू कर दिया। सामान जब्त करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानदारों ने सड़क पर कई-कई फुट बाहर तक सामान रखकर रास्ता रोका हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। सुरेंद्र सिंह एसडीएम ने कहा कि आज केवल चेतावनी देकर और समझाइश कर अतिक्रमण हटाया गया है। लेकिन यदि दोबारा किसी दुकानदार ने सड़क पर सामान रखा, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि भारी चालान काटने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने भी दुकानदारों से अपील की है कि वे शहर की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और अपनी सीमा के भीतर ही व्यापार करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें