फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम में निजी स्कूल और ठेके पर बिजली चोरी पकड़ी, जेई को मिली धमकी, एसडीओ बोले- पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा

Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 02:38 PM IST

बिजली निगम के खिलाफ गांव कन्हड़ी में हुए प्रदर्शन के मामले पर जेई सुशील कुमार ने बताया कि डिफॉल्टरों और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत दो बड़ी चोरियां पकड़ी गई हैं। उन्होंने कहा कि हर महीने मैनेजमेंट मीटिंग में परमानेंट डिफॉल्टरों की सप्लाई जांची जाती है। जेई के अनुसार गांव कन्हड़ी के आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर करीब ढाई लाख रुपये बकाया था। मौके पर जांच करने गए तो वहां बिजली चोरी मिली। जुर्माना भरवा दिया गया, वापसी में एक शराब ठेके पर भी डायरेक्ट सप्लाई चल रही थी, उसका भी केस बना दिया। सुशील कुमार ने कहा कि गांव के कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और कह रहे हैं कि चोरी का केस न बनाया जाए। यह नाजायज है। स्कूल वाले फीस लेते हैं और ठेके वाले शराब बेचकर पैसे कमाते हैं, इसलिए दोनों जगह मीटर लगने चाहिए। उन्होंने अपील की कि निगम मीटर लगवाए और पब्लिक के बहकावे में न आए। जेई ने बताया कि चोरी पकड़ने के बाद 2-3 दिन से उन्हें धमकी मिल रही है। स्कूल से करीब 1.70 लाख का जुर्माना और 2.5 लाख का बिल बकाया है, जबकि ठेके पर 70-80 हजार का जुर्माना बनाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें