शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित 33 केवी बिजली घर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा सरकार व निगम द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 2025, टेक्निकल स्टाफ और क्लेरिकल स्टाफ पर लागू की जा रही है उसका विरोध जताया गया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाल करने, नई पेंशन स्कीम व यूपीएस के विरोध में 1 घंटे का प्रदर्शन किया गय। प्रदर्शन के बाद एसडीओ सिटी टोहाना व सब अर्बन के नाम लिखित ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुरेश कुमार ने की तथा मन संचालन कैशियर वीरपाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से यूनिट अध्यक्ष बंशीलाल, पूर्व सब यूनिट प्रधान ईश्वर सिंह ने शिरकत की कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार व निगम मैनेजमेंट द्वारा जो ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जा रही है वह कर्मचारियों के लिए घातक है इसके लागू होने से फील्ड के कर्मचारियों पर जान का जोखिम बना रहेगा क्योंकि वर्क लोड बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, अभी मौजूदा हालात में आए दिन कहीं ना कहीं फील्ड में कर्मचारी बिजली दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे हादसों के बाद उनके आश्रित परिवार पर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो रहा है, अगर यह पॉलिसी लागू होती है तो आए दिन कर्मचारी दुर्घटनाओं के शिकार होंगे। उन्होंने कहा कि बिजली निगम का हर कर्मचारी इस पॉलिसी का विरोध करता है, और सरकार से अपील करता है कि समय रहते इस पर विचार करते हुए इसे बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नई पेंशन स्कीम वापस लेकर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करनी चाहिए अन्यथा आगामी समय में आंदोलन तेज किया जाएगा जिसमें बिजली बोर्ड के समस्त कर्मचारी भाग लेंगे। इस अवसर पर अजीत जेई, लाइनमैन सूरजमल, शमशेर, कर्मवीर, संजय ए एसएसए, अजीत एस ए, कुलदीप, सुरेश, अमरजीत, सुनील, अमरीक और नक्षत्र ने भाग लिया।