फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के जाखल में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 16 जून को होगा चुनाव

पंचायत समिति जाखल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 16 जून तिथि निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा पत्र प्रेषित कर इसकी सूचना दी गई है। यह चुनाव जाखल खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में होगा। बता दें कि पंचायत समिति जाखल के अध्यक्ष जगतार सिंह और उपाध्यक्ष मीनू के खिलाफ पंचायत समिति के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव दिया था, जिस पर वोटिंग हुई थी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को पद से हटा दिया गया था। उसके बाद से यह दोनों पद रिक्त है। पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए अब चुनाव 16 जून को होना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें