फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में दुर्गा महिला महाविद्यालय समिति चुनाव शुरू, 512 मतदाता तय करेंगे नई कार्यकारिणी

श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय समिति का चुनाव आज निर्णायक दौर में पहुंच गया है। प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। मैदान में जगन्नाथ गोयल, सुनील कुमार बंसल और राजेश कुमार सरस्वती आमने-सामने हैं। तीनों प्रत्याशियों ने पिछले कई दिन से घर-घर जाकर मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सुबह 8 बजे मतदान शुरू होते ही कॉलेज परिसर में गहमागहमी बढ़ गई। दोपहर तक 165 मतदाता वोट डाल चुके थे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट केके सिंगला की देखरेख में मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक प्रधान पद का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल परिसर के अंदर-बाहर तैनात है। मतदाता सूची में हुआ बदलाव एडवोकेट सिंगला ने बताया कि शुरुआती सूची में 545 मतदाता थे। जांच में 19-20 सदस्यों के निधन और कुछ दोहरे नाम सामने आए। इन्हें हटाने के बाद अब 512 मतदाता फाइनल सूची में बचे हैं। नई कार्यकारिणी इन्हीं के वोट से चुनी जाएगी। इन पदों पर सीधा मुकाबला प्रधान के अलावा उपप्रधान पद पर सूरज प्रकाश मेहता और नवनीश शर्मा के बीच टक्कर है। सेक्रेटरी पद के लिए अनिल कुमार मिंटू और सतभूषण सिंगला आमने-सामने हैं। इन तीनों पदों पर बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है। ये पद निर्विरोध तय सहसचिव पद पर राधेश्याम बजाज, कोषाध्यक्ष पद पर रामकुमार गर्ग का निर्विरोध चुना जाना तय है। कार्यकारिणी के छह सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इन पदों पर एक-एक ही नामांकन आया था। चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाया है। फिलहाल सबकी नजरें प्रधान पद के रोचक त्रिकोणीय मुकाबले पर टिकी हैं। मतदाताओं में भी उत्साह दिख रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें