फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नए नागरिक अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रयास तेज, जिला पुस्तकालय शिफ्टिंग का मुद्दा सीएम तक पहुंचा

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जौरा ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। जौरा ने बताया कि इस संबंध में उनकी गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि अब तक 110 संस्थाओं ने उन्हें मांग पत्र सौंपकर फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की है। जौरा ने बताया कि जिले में निर्माणाधीन 200 बेड के नए नागरिक अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की योजना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज शुरू करने के प्रयास पूरे किए जाएंगे। जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट करने के मुद्दे पर जौरा ने कहा कि वर्तमान पुस्तकालय भवन जर्जर हो चुका है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय को ऐसी जगह शिफ्ट करने की योजना है, जहां छात्र आसानी से पहुंच सकें। इस मुद्दे पर उन्होंने फतेहाबाद की डीसी मनदीप कौर से बात करने की बात कही और बताया कि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें