फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के डूंगरगढ़ हादसा: घायल दोहती की भी मौत, फतेहाबाद में एक साथ दफनाए गए दादा-दादी और पोता के शव

राजस्थान के डूंगरगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत के बाद सोमवार रात को सेवानिवृत वरिष्ठ लेखाकार ओमप्रकाश की घायल दोहती तनवी की सोमवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। तनवी का बीकानेर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में मारे गए मताना गांव निवासी ओमप्रकाश के परिवार का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। दादा-दादी और पोता का एक साथ शव दफनाए गए। बेटे सुरेंद्र ने उन्हें मिट्टी दी। सभी के शवों को बराबर- बराबर कब्र में दफनाया गया। अंतिम क्रिया में पूर्व विधायक दुड़ाराम समेत काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मां-बाप और बेटे के शव को देखकर बेटा सुरेंद्र बार-बार बेहोश हो रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सारी अंतिम संस्कार क्रिया कराई। बता दें कि राजस्थान के डूंगरगढ़ में सड़क दुर्घटना में ओमप्रकाश सहित उनकी पत्नी, बेटी, पोते और 3 दोहतियों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को कटर से खिड़कियां काटकर शव निकालने पड़े थे। ओमप्रका 15 दिन पहले ही डीडीपीओ कार्यालय से सेवानिवृत हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें