फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस की सतर्कता से 35 मिनट में मिला लाखों का खोया मोबाइल, पीड़ित ने जताया आभार

टोहाना पुलिस की मुस्तैदी और साइबर सेल की तकनीकी दक्षता के चलते एक युवक का लाखों की कीमत का खोया हुआ मोबाइल मात्र 35 मिनट में बरामद कर लिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित ने टोहाना पुलिस का आभार जताया और उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की। जानकारी के अनुसार, पंजाब के संगरूर निवासी जसविंदर सिंह अपने परिवार के साथ धमतान साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद लौट रहे थे। लौटते समय उन्होंने चंडीगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल से दवाइयां लीं। उसी दौरान उनका एप्पल आईफोन, जिसकी कीमत लगभग 1.25 लाख रुपये बताई गई है, गिर गया। मोबाइल गायब होने का अहसास होते ही जसविंदर सिंह तुरंत शहर थाने की ओर रवाना हुए। रास्ते में अम्बेडकर चौक पर गश्त कर रहे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह से मुलाकात हुई। पीड़ित ने पूरी घटना उन्हें बताई। थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से मोबाइल को ट्रेस करवाया। तकनीकी सहायता और एप्पल मोबाइल की आईडी के आधार पर मोबाइल की लोकेशन किला मोहल्ला में मिली, जहां वह एक बुजुर्ग व्यक्ति के पास था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल बरामद किया और जसविंदर सिंह को सौंप दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस का कर्तव्य है कि लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। गुम हुए मोबाइल को साइबर सेल की मदद से ट्रेस कर असली मालिक तक पहुंचा दिया गया है। पीड़ित जसविंदर सिंह ने कहा कि मैं हरियाणा पुलिस का दिल से धन्यवाद करता हूं। इतनी जल्दी कार्रवाई कर मेरा कीमती मोबाइल लौटाना काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें