फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में शव को कुत्तों ने नोचा, मचा हड़कंप, पहचान नहीं

शहर के हिसार रोड पर स्थित दो नहरों के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है और उसके चेहरे को कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है। मृतक की अनुमानित उम्र लगभग 50 साल बताई जा रही है। शहर पुलिस को सुबह के समय शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर ईश्वर पूनिया मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखा है। इसकी सूचना आसपास के जिलों के थानों में भी भेज दी गई है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारी रामकिशन ने बताया कि मृतक के शरीर पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान हैं और अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके। मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान ही मरने के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें