फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 250 खिलाड़ियाें ने लिया भाग

शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 08:12 PM IST

गांव भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम फतेहाबाद में वीरवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रतियोगिता में जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें जिले के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ी आगामी दिनों में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शुक्रवार को जिले के कुश्ती खिलाड़ियाें के बीच जिला कुमार व जिला केसरी दंगल (लड़के व लड़कियां) प्रतियोगिता होगी। गांव भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम फतेहाबाद में होने वाली प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को जारी होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें