फतेहाबाद की नई पुलिस लाइन में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय इस समारोह में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में रामचंद्र जांगड़ा ने अपने संबोधन में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "गणतंत्र दिवस हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश की समृद्धि और विकास के लिए काम करना चाहिए।" सांसद ने सरकार की विभिन्न जनहित योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार लगातार ऐसी योजनाएं ला रही है, जिनसे आम जनता को लाभ हो रहा है। उन्होंने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।