फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में असेसमेंट करवाने के लिए भटकते रहे दिव्यांग, तीन घंटे बाद जवाब मिला नहीं आएंगे डॉक्टर

नागरिक अस्पताल में बुधवार को इस बार भी प्रमाण पत्र बनवाने से पहले असेसमेंट करवाने के लिए पहुंचे दिव्यांगों और उनके साथ आए परिजनों को भटकना पड़ा। विशेषज्ञों के ओपीडी कक्ष के बाहर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बैठकर दिव्यांग इंतजार करते रहे लेकिन बाद में जवाब मिला कि विशेषज्ञ नहीं आएंगे। मजबूरन दिव्यांगों को बिना असेसमेंट वापस लौटना पड़ा। असेसमेंट करवाने के लिए दिव्यांग टोहाना, रतिया, जाखल क्षेत्र से भी यहां पहुंचे थे। नागरिक अस्पताल प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर शिविर लगता है। जिसमें विशेषज्ञों का बोर्ड असेसमेंट रिपोर्ट तैयार करता है। इस रिपोर्ट के आधार पर दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें