जिले के गांव धारनियां निवासी नेकी राम अपनी दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए कई माह से विभागों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन फिर भी उसकी दिव्यांग पेंशन नहीं बन पा रही है। वह स्वास्थ्य विभाग से करीब 6 माह पहले अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बन चुका है। फिर भी नेकी राम को दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नेकी राम के साथ आए परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले नेकी राम की दिमाग की नस फट गई थी। जिस कारण वह इलाज के दौरान दिव्यांग हो गया। काफी समय तक इलाज भी चला। नेकी राम के घर पर कोई भी कमाने वाला नहीं है जो नेकी राम के पास जमा की गई पूंजी थी। वो भी इलाज के दौरान लग गई। वह लगातार दिव्यांग पेंशन को लेकर चक्कर काट रहा है।