फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में देवेन्द्र सिंह बबली व प्रवीन जोड़ा ने एकता पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में टोहाना में भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली तथा जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। नागरिकों, विद्यार्थियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ यह पदयात्रा टाउन पार्क से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और जन जागरूकता का संदेश देती आगे बढ़ी। यात्रा का समापन कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्र एकता के आदर्शों को अभिव्यक्त किया। पूर्व विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं। आज का ‘यूनिटी मार्च’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, सरदार पटेल के सपनों को साकार करते हुए एक सशक्त, सुरक्षित और एकजुट भारत के निर्माण में निरंतर कार्यरत हैं। यह संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि हर भारतीय का साझा सपना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा की पहचान वीरता और पराक्रम से है देश की सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है और हमारे खिलाड़ी विश्व स्तर पर तिरंगा लहराकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को जीवन का हिस्सा बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आस पास के पार्कों, पौधों और सार्वजनिक स्थानों की देखभाल करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। शिक्षा को उन्होंने जीवन बदलने वाला सर्वोच्च अधिकार बताया और कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए, जिनकी विरासत को संजोना और राष्ट्रहित में योगदान देना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें