फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में शहीद चौक निर्माण की मांग, किसान संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना जारी कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का ऐलान, सरकार न करे तो खुद खर्च से शुरू करवाऊंगा काम

टोहाना। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के नाम पर चौक निर्माण कार्य शुरू न होने से नाराज किसान संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया। विधायक ने कहा कि वे शहीदों के नाम पर राजनीति करने नहीं आए हैं। "हमें भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलना है। हमारे मन में सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और सभी शहीदों के लिए पूरा सम्मान है।" उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नगर परिषद तुरंत शहीद चौक के निर्माण कार्य को शुरू कराए। परमवीर सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, "मैं नगर परिषद अधिकारियों से बात करूंगा। अगर वे जल्द काम शुरू करवा दें तो ठीक है, वरना मैं खुद अपने खर्चे पर निर्माण शुरू करवाऊंगा।" विधायक ने लाइब्रेरी निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी का शिलान्यास उन्होंने शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह के साथ मिलकर किया था। "यह काम पूरी रफ्तार से चले, इसमें कोई कमी नहीं आनी चाहिए।" इसके लिए उन्होंने डीसी फतेहाबाद और डीएमसी से बात करने की बात कही। धरने में शामिल किसान नेताओं ने साफ कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि शहीदों के सम्मान में चौक और लाइब्रेरी का निर्माण सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रशासन की देरी से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें