गांव बलियावाला में जिला उपायुक्त मनदीप कौर एवं एसपी सिद्धांत जैन द्वारा रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 57 लोगों ने पहुंचकर अपनी शिकायतें रखीं जिसमें अधिकतर शिकायतें पेंशन विभाग और बिजली विभाग से जुड़ी हुईं मिली। कई शिकायतें गांव में मकान बनवाने से संबंधित मिली जिसमें ग्राम सचिव मेघराज को ग्रामीणों के घर जाकर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरवाने के लिए कहा गया।