फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में विकास कार्य न होने से निराश पार्षदों ने की बैठक

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Feb 2026 04:49 PM IST

नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियो के पद खाली होने से विकास कार्य नहीं हो रहे है। इससे निराश पार्षदों ने बैठक की। बैठक के दौरान पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि कार्यकारी अभियंता न होने से पार्षदों के काम नहीं हो रहे है। इसको लेकर वह सीएम नायब सिंह सैनी तक को पत्र लिख चुके है। पार्षदों को स्ट्रीट लाइट तक नहीं मिल रही है और अपने स्तर पर खरीदकर लगानी पड़ रही है। पार्षदों ने जब धरना दिया था तब भाजपा जिला प्रधान प्रवीण जोड़ा ने काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बाद हालात और भी ज्यादा खराब हो गए है। पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहुजा ने कहा कि कार्यकाल का अब कुछ ही समय रह गया है ऐसे में सरकार जल्द से जल्द कार्यकारी अभियंता की नियुक्ति करें। पार्षद अनिल गर्ग ने कहा कि जब से हाउस बना है तब से काम नहीं हो रहे है। जनता पार्षदों से जवाब मांगती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें