फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लगे कूलर, खुफिया विभाग ने अस्पताल प्रशासन से मांगा एससी का रिकॉर्ड

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों के लिए पुराने कूलर हटाकर नए लगाने का काम शुरू हो गया। मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन ने 20 नए कूलर मंगवाए है। जच्चा-बच्चा वार्ड के अलावा ओपीडी कक्ष के बाहर इंतजार करने वाले मरीजों के लिए भी कूलर लगाए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ.कुलप्रतिभा ने खुद अस्पताल का निरीक्षण किया और जल्द कूलर लगाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पिछले दिनों अस्पताल प्रशासन को 20 नए एसी दिए गए है। ये एसी जरूरत की जगह की जगह कई डॉक्टरों व क्लर्को तक के कक्ष में लगा दिए गए। खबर प्रकाशित होने के बाद खुफिया विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और प्रत्येक कक्ष में जाकर एसी को लेकर निरीक्षण किया। टीम ने रिकॉर्ड जांचा कि कहां-कहां नए एसी लगे है और पहले कब लगाए गए थे। टीम को कई जगह दो-दो एसी भी लगे मिले। जहां पर विंडो के अलावा स्पिलीट एसी लगे हुए मिले। टीम ने एसएमओ से भी रिकॉर्ड मांगा है। जिसमें पूछा गया है कि किस डिमांड के तहत लोक निर्माण विभाग से एसी लिए गए है और किस-किस जगह पर इंस्टॉल करवाया गया। अधिकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल परिसर में खुद जाकर निरीक्षण किया है। अस्पताल परिसर को तुरंत प्रभाव से जरूरत की जगह पर कूलर लगाने के निर्देश दिए गए है। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। - डॉ.कुलप्रतिभा, सिविल सर्जन

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें