फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में स्टॉक और रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर गैस एजेंसी को सीएम फ्लाइंग ने किया सील

टोहाना के डांगरा रोड स्थित रसोई गैस एजेंसी में सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग की टीम द्वारा खामियां मिलने की बात कहकर गैस एजेंसी को सील कर दिया है तथा आगामी रिपोर्ट जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भेज दी हैं। बता दें कि इस एजेंसी द्वारा लोगो को गैस सिलेंडर देने में लापरवाही बरते जाने की शिकायत लगातार विभाग को की जा रही थी, जिसके चलते यह एजेंसी लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। कुछ दिन पहले वार्ड दो के रहने वाले सतपाल द्वारा द्वारा पीएमओ और सीएमओ में शिकायत भेजकर टोहाना की दो एजेंसी पर कार्यवाही की मांग की जा रही थी। फूड सप्लाई विभाग से निर्दोष पुनिया ने बताया कि रसोई गैस एजेंसी माया खोबड़ा के नाम से है जहां हवा सिंह मिले हैं। एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया गया है, जहां हवा सिंह ने बताया कि स्टाफ नहीं है जिसके दस्तावेज वे पेश नहीं कर पाए है। उन्होंने बताया कि एजेंसी में खाली सिलेंडर गोदाम में 516 और 17 सिलेंडर भरे हुए मिले, छोटे सिलेंडर 343, कमर्शियल सिलेंडर 51 मिले है। उन्होंने कहा कि एजेंसी को सील करके रिपोर्ट आगे भेज दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें