बस स्टैंड के साथ पालिका बाजार में बिना मेडिकल डिग्री के चल रहे एक निजी अस्पताल पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पहुचीं टीम ने अस्पताल में मौजूद रिकॉर्ड को क़ब्जे में लिया और बताया गया है कि अस्पताल में मौजूद संचालक से जब डिग्री मांगी गई तो घर से डिग्री उठाने के नाम पर संचालक वहां से फरार हो गया। इंचार्ज सुनैना ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पालिका बाजार में सिधु क्लीनिक के नाम से बिना मान्यता से एक अस्पताल चल रहा है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर प्रणय व प्रवीण की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छापामार कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर प्रणय ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अस्पताल संचालक उन्हें कोई डिग्री नहीं दिखा सके बल्कि अस्पताल में काफी मात्रा में बेड लगे हुए है थे जहां बिना किसी डिग्री के ही मरीज़ों का इलाज चल रहा था जो पूरी तरह से गैर कानूनी है।