फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सिविल सर्जन ने किया अस्पताल का निरीक्षण, कोविड इंतजाम का लिया जायजा

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन डॉ कुलप्रतिभा ने टोहाना नागरिक अस्पताल में पहुंचकर कोरोना संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ विष्णु मित्तल, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ कुणाल वर्मा भी नागरिक अस्पताल निरीक्षण के समय साथ रहे। इस दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का भी कनेक्शन करने के बाद कोविड मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान डॉ कुणाल वर्मा ने सीएमओ को जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय रूप से चल रहा है, 23 कंसंट्रेटर 6 बेड सीरियस मरीजों के लिए तथा 6 बेड मरीजों को ऑब्जरवेशन हेतु रखने के लिए तैयार किए गए हैं वहीं अस्पताल में 123 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था भी की गई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, तमाम इंतजाम पूरे है और उनका निरीक्षण किया का रहा है। सीएमओ ने कहा जिले में अब तक कोविड़ का कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। प्रदेश में जो 51 मरीज सामने आए है उनमें काफी ठीक हो चुके है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट अच्छे से काम कर रहा है, कंस्ट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था पूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें