शहर के सुंदर नगर में नगर परिषद प्रशासन की टीम सोमवार दोपहर को घरों के आगे बने अवैध रैंप तोडऩे के लिए पहुंची। इस दौरान डयूटी मजिस्टेट गजेंद्र सिंह और पुलिस फोर्स तैनात रही। टीम ने पंचायत भवन के पास तीन दुकानों, कांग्रेस नेत्री के घर के आगे बने रैंप को तोड़ा और जैसे टीम आगे बढ़ी तो हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने नोटिस को लेकर वह जवाब दे चुके है और नियम अनुसार रैंप बने है। इन्हें न तोड़ा जाए। लेकिन नगर परिषद अधिकारी नहीं माने और कार्रवाई जारी रखी तो लोग जेसीबी के आगे अड़ गए। मौके पर मौजूद डयूटी मजिस्टेट ने समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने और लोगों ने कहा कि योग नगर के लोगों ने शिकायत कर रखी है और यहां बेवजह तंग किया जा रहा है। इस मामले को लेकर डीएमसी से मिल चुके है और उन्होंने आश्वासन दिया था कि बेवजह तंग नहीं किया जाएगा और वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्हें दोबारा डीएमसी से मिलने का मौका दिया जाए। डयूटी मजिस्टेट ने 10 मिनट का समय देकर कार्रवाई रूकवा दी। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय लोग डीएमसी के पास कार्रवाई रूकवाने को लेकर गए हुए थे।