फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल ने पहलगाम हमले को लेकर जताया विरोध

शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 07:13 PM IST

हरियाणा व्यापार मंडल द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्यापार मंडल कार्यालय से लक्कड़ मार्केट तक मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में शहर की 15 सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने पहुंचकर विरोध जताया। लक्कड़ मार्केट में सभी ने ने एकजुट होकर पाकिस्तान का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन व्यापार मंडल प्रधान मन्नू सिंगला की अध्यक्षता में किया गया। पत्रकारों से बातचीत में प्रदर्शनकारी मनु सिंगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमन मडिया व सुरेंद्र जैन ने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है उसके विरोध में शहर की सड़को पर मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है जिसके बाद लक्कड़ मार्केट में पाकिस्तान का पुतला जलाया गया है। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें