फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में पेंशन संबंधित समस्याओं के हल हेतु शिविर अंतिम दिन आज

नगर परिषद कार्यालय में बुजुर्गों की पेंशन से संबंधित समस्याओं का हल करने के लिए आयोजित दो दिवसीय शिविर के अंतिम दिन लोगों की भीड़ उमड़ आई। कैंप के अंतिम दिन बुजुर्गों ने फैमिली आईडी, बैंक अकाउंट में गलती संबंधित समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी और उनका हल करवाने की अपील की। कैंप में आए अधिकारी सतपाल ने बताया कि सरकार की ओर से पेंशन संबंधित समस्याएं सुनने के लिए लगाए दो दिवसीय कैंप के अंतिम दिन लोगों की भीड़ आई है। पहले दिन 250 शिकायतें सुनी गई और अब तक 60 शिकायते आ चुकी है। उन्होंने बताया कि किसी भी बुजुर्ग की पेंशन ना आने, नई पेंशन बनवाने सहित जो भी समस्या है उसका हल मौके पर ही किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें