फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: भाई ने बहन के सिर पर डंडों से वार कर किया बुरी तरह से घायल, बहन की हालत नाजुक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 02:53 PM IST

मॉडल टाउन में सोमवार दोपहर को एक भाई द्वारा बहन के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करके घायल करने का मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पंजाब के झंडा की रहने वाली राधिका की शादी सुचान कोटली सिरसा के रहने वाले राय सिंह से वर्ष 2016 में हुई थी। यह एक अंतर्जातीय विवाह बताया जा रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि राधिका का भाई हसन प्रीत उर्फ मोंटी पिछले चार-पांच दिन से अपनी बहन के घर आया हुआ था। राय सिंह आज जब घर पर नहीं था तो बहन-भाई में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद गुस्साए हसन प्रीत ने अपनी बहन के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई को राउंड अप कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें