नगर परिषद अधिकारियों की लापरवाही के चलते तीन मनोनीत पार्षदों के बोर्ड नगर परिषद परिषद में पड़े धूल फांक रहे है। पार्षदों द्वारा बार बार कहने के बावजूद अधिकारियों के कानो पर जू नहीं रेंग रही है। ये बोर्ड परिषद कार्यालय में पड़े खराब होने की कगार पर जा सकते है। इन पार्षदों को शपथ लिए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है लेकिन बोर्ड अभी तक नहीं लग पाए है। 31 अक्टूबर को सीएम के फतेहाबाद दौरे से क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा। नगर परिषद के मनोनीत पार्षद ललित मोहन, सुभाष गर्ग और तिलकराज भाटिया ने कहा कि नगर परिषद द्वारा मनोनीत पार्षदों के बोर्ड तो बनवा दिए है लेकिन वे परिषद परिसर में पड़े हुए है, इन बोर्ड को लगाने को लेकर कई बार अधिकारियों को कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब भी बात करते है रोजाना अगले दिन की बात कहकर टाल देते है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि समय रहते इन बोर्डों को जगह अनुसार लगाना चाहिए।