फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में स्वर्गीय रमेश कुमार की 13वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

नवीन दलाल Updated Wed, 13 Aug 2025 11:32 AM IST

शहर के हिसार रोड स्थित शिव नंदीशाला में स्वर्गीय रमेश सैनी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी डॉ शिव सचदेवा ने शिरकत की। इस दौरान स्वर्गीय रमेश सैनी के भाई धर्मपाल सैनी सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया। मानव सेवा संगम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान डॉ शिव सचदेवा ने कहा कि स्वर्गीय रमेश सैनी की 13वीं पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया है क्योंकि रमेश सैनी अपने जीवन के दौरान अनेक समाज हित कार्य में भाग लेते थे। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से हम तीन लोगों की जिंदगी बचा सकते है। धर्मपाल सैनी ने बताया कि उनके भाई स्वर्गीय रमेश सैनी द्वारा जो समाज के हित में कार्य किए गए इसलिए उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाया गया है। हर साल संस्था द्वारा रक्तदान शिविर या टीकाकरण कैंप लगाया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें